फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोते-रोते नाम बताया, नहीं बता पाई पता: कैलाश मेले में अपनों से बिछड़ी बच्ची, पुलिस ने ऐसे खोज निकाला परिवार

Mon, 17 Aug 2026 05:47 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के सिकंदरा में आयोजित कैलाश मेला में एक मासूम बच्ची अपने परिवार से बिछड़ गई। वह सड़क पर रोते हुए भटक रही थी। ऐसे में पुलिसकर्मियों की नजर उस पर पड़ी। बच्ची सिर्फ अपना नाम बता पा रही थी। ऐसे में पुलिस के सामने बच्ची के परिजनों को तलाशना चुनाैती बन गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने परिजन को ढूंढ़ निकाला। 
 
विज्ञापन
पुलिस ने बच्ची को परिजन से मिलाया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में आयोजित कैलाश मेला में सोमवार को एक बच्ची अपने परिजन से बिछड़ गई। वह रोते हुए सिर्फ अपना नाम बता रही थी, लेकिन अपने घर के पते के बारे में जानकारी नहीं दे पा रही थी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बच्ची के परिजन को ढूंढ़ निकाला। उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया। परिजन ने पुलिस का आभार जताया। 
विज्ञापन


सोमवार को सुबह करीब छह बजे गुरुद्वारा कट के पास एक बच्ची अकेली रोती हुई दिखाई दी। ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक ने बच्ची से उसका नाम और रोने का कारण जानने का प्रयास किया, लेकिन वह घबराहट के कारण कुछ बता नहीं पा रही थी। आसपास के दुकानदारों और लोगों से पूछताछ की गई, मगर किसी ने बच्ची को पहचानने की जानकारी नहीं दी।

 

महिला पुलिसकर्मियों की मदद से बच्ची को सांत्वना देकर शांत कराया गया। इसके बाद उसने अपना नाम बताया, उम्र करीब छह वर्ष, पिता का नाम और माता का नाम बताया। हालांकि, वह अपना पता नहीं बता पा रही थी। बच्ची ने बताया कि वह मेले में आसपास के लोगों के साथ घूमने आई थी। उसने अपने स्कूल का नाम पुलिसकर्मियों बताया।

 
विज्ञापन

पुलिस ने तत्काल स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क किया। स्कूल से बच्ची के परिजनों की जानकारी और मोबाइल नंबर प्राप्त कर उनसे संपर्क किया गया। सूचना पर शाहदरा, थाना एत्माद्दौला निवासी परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्ची को उनके सुपुर्द कर दिया। बच्ची के परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

ये भी पढ़ें-UP: सुहागरात के पांचवें दिन दुल्हन ने दिखाया असली रूप, रात में किया ऐसा कांड; लगाने पड़े थाने-कोर्ट के चक्कर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें