फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यमुना में छलांग लगा रही विवाहिता को पुलिस ने बचाया

Sun, 06 Sep 2026 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बटेश्वर नारंगी घाट पुलिस चौकी पर बैठी यमुना मे कूदने आई रियाना नारंगी घाट के पास यमुना कूदने
विज्ञापन
बटेश्वर। थाना बाह क्षेत्र के नौरंगी घाट पुल से शनिवार सुबह गृहक्लेश से क्षुब्ध होकर यमुना छलांग लगा रही विवाहिता को पुलिस ने बचा लिया। पुलिस ने विवाहिता को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


घटना सुबह करीब 9:45 बजे की है। गांव खेड़ा देवीदास, बाह निवासी रियाना (23 वर्ष) पत्नी शाहिद यमुना के नाैरंगी घाट पुल पर पहुंची। वह नदी में छलांग लगाने का प्रयास कर रही थी। माैके पर माैजूद राहगीरों ने उसे आत्मघाती कदम उठाने से रोक लिया और नाैरंगी घाट चाैकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस रियाना को चाैकी पर ले आयी, जहां उसने पुलिस को बताया वह तनाव और गृहक्लेश से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने आयी थी। पुलिस ने काउंसिलिंग के बाद परिजन को बुलाकर विवाहिता को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें