फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Death Mystery: आगरा में नौ महीने बाद कब्र से निकाला गया युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Tue, 19 Jul 2022 09:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

थाना सिकंदरा में कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम में युवक की मौत का राज खुलेगा। 
विज्ञापन
रफीक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के गांव जुगसेना के रफीक की मौत का राज जानने के लिए पुलिस ने नौ महीने बाद उसका शव कब्र से निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पत्नी शबाना ने हत्या का आरोप लगाया था। थाना सिकंदरा में कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। जिलाधिकारी से आदेश मिलने पर पुलिस मंगलवार को कब्र से शव निकालने की कार्रवाई की। 

विज्ञापन


सींगना के जुगसेना गांव के रफीक की 18 अक्तूबर 2021 को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसका शव गांव के समीप ही एक पेड़ के नीचे मिला था। अंतिम संस्कार के कुछ दिन बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिला मजिस्ट्रेट की अदालत का दरवाजा खटखटाया। डीएम के आदेश पर घटना के नौ माह बाद मंगलवार को कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
 
पुलिस के मुताबिक जुगसेना निवासी रफीक का विवाद अपने चचेरे भाई पप्पू व परिवार के अन्य लोगों से हो गया था 18 अक्तूबर 2021 को उसका शव गांव के पास ही पेड़ के किनारे मिला था। तब दोनों पक्ष में समझौता हो गया था। इसके बाद शव को दफना दिया था। कुछ दिन बाद परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए न्यायालय चले गए। जिला मजिस्ट्रेट से शव का पोस्टमार्टम और मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई। मंगलवार की दोपहर मजिस्ट्रेट की निगरानी में सिकंदरा पुलिस ने कब्र से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें