फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा: बायोमेट्रिक मिलान के बाद मिला प्रवेश, पहले दिन 57.6 फीसदी अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

Sat, 01 Nov 2025 11:33 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पुलिस भर्ती परीक्षा का शनिवार को आगरा के 13 केंद्रों पर आयोजन किया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में जांच के बाद अभ्यर्थियों को केंद्र पर प्रवेश दिया गया। पहले दिन आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते अभ्यर्थी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस भर्ती परीक्षा में पहले दिन शनिवार को कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए की 13 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। 57.6% अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। 6000 में 2544 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चली परीक्षा में कंप्यूटर के प्रश्नों में अभ्यर्थी उलझे रहे, जबकि रीजनिंग के प्रश्न उन्हें आसान लगे।
विज्ञापन


उप निरीक्षक गोपनीय व अन्य पदों पर रविवार को परीक्षा होगी। इसमें भी 6000 अभ्यर्थियों को आना है। पहले दिन परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की कतार लगी रही। बायोमेट्रिक मिलान के बाद अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों ने अमर उजाला को बताया कि कंप्यूटर से संबंधित प्रश्न कठिन थे और रीजनिंग के प्रश्न आसान थे।

परीक्षा के लिए सुरक्षा के त्रिस्तरीय इंतजाम किए गए हैं। 13 सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। प्रत्येक केंद्र में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की गई। पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम के साथ ही लखनऊ मुख्यालय से भी निगरानी की गई। पेपर लीक के इतिहास को देखते हुए यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स भी सक्रिय है। इसके अलावा अन्य खुफिया एजेंसियां भी केंद्रों व कोचिंग संस्थानों के आसपास सक्रिय रहीं।
विज्ञापन


परीक्षा का समय कम लगा
पेपर संतुलित था लेकिन पेपर सॉल्व करने के लिए परीक्षा का समय कम लगा। कुछ प्रश्न के उत्तर कर नहीं पाए। रीजनिंग में समय अधिक लग गया। -प्रियांशी, एटा

कंप्यूटर के प्रश्न थे कठिन
पेपर आसान था लेकिन कंप्यूटर से संबंधित प्रश्न कठिन थे और रीजनिंग आसान थी। कंप्यूटर में नंबर कम आ सकते हैं। कक्षाओं में कैमरे थे जिससे नकल करने की गुंजाइश नहीं थी। -अंजली कुमारी, टूंडला
विज्ञापन


रीजनिंग के प्रश्न आसान रहे
पेपर आसान था लेकिन कंप्यूटर के प्रश्न ने दिमाग घुमा दिया। पता नहीं कहां से प्रश्नों को बनाया गया था कोर्स से बिल्कुल अलग थे। रीजनिंग में कोई समस्या नहीं हुई। -आकांशा, मैनपुरी

पुराने पेपर से आए प्रश्न
कुछ सवाल ऐसे थे जो जैसे पिछले पेपर में आए थे। यह आसानी से हल हो गए लेकिन कंप्यूटर के सवाल समझ से बाहर थे। -अंकित सैनी, बरेली

पेपर सामान्य लगा
पेपर ठीक था न आसान था और न कठिन। कंप्यूटर के प्रश्न कठिन थे और अन्य प्रश्न आसान लगे। परीक्षा केंद्र पर व्यवस्था बहुत अच्छी थी। -मनु सिंह यादव, इटावा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें