फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से चोरी चांदी का शेषनाग पुलिस ने किया बरामद

विज्ञापन
किशनी पुलिस द्वारा बरामद किया गया दिल्ली से चोरी हुआ चांदी का शेषनाग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान खड़सरिया बॉर्डर के पास बाइक सवार दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से टूटा हुआ चांदी का शेषनाग बरामद हुआ। पकड़े गए युवकों ने बताया कि वह उन्होंने दिल्ली के एक मंदिर से चोरी किया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में सीओ भोगांव अमर बहादुर ने बताया कि थाना पुलिस खड़सरिया बॉर्डर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक से दो संदिग्ध लोग आते दिखाई दिए। उनसे पूछताछ की गई तो वह लोग हड़बड़ा गए। पुलिस ने जब बाइक पर रखा बैग खोला तो उसमें करीब एक किलो सौ ग्राम वजन का चांदी के शेषनाग टुकड़ों में मिला।
थाने लाकर पूछताछ करने पर चोरों ने बताया कि उन्होंने शेषनाग दिल्ली के एक मंदिर से चुराया थे। उसे बेचने जा रहे थे। अपने नाम दिनेश कुमार और संजीव कुमार निवासी गांव बैरामऊ थाना बेवर बताया। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें