फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पुलिस ने चेकिंग के दौरान बरामद किए 42.70 लाख रुपये, आयकर टीम जांच में जुटी

Tue, 01 Feb 2022 08:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में पुलिस ने चेकिंग के दौरान मंगलवार को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में करीब 43 लाख रुपये बरामद किए हैं। कार सवार से साढ़े तीन लाख और बस में सवार युवक से 39.20 लाख रुपये बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद की नकदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले में एसएसटी ने पुलिस की मदद से चेकिंग में 42.70 लाख रुपये की धनराशि पकड़ी है। थाना छाता पुलिस ने कार सवार युवक से साढ़े तीन लाख और मथुरा में थाना यमुनापार पुलिस ने जमुना एक्सप्रेसवे पर बस में सवार युवक से 39.20 लाख की धनराशि बरामद की। अब आयकर विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 
थाना जमुनापार के एसएचओ शशिप्रकाश शर्मा को सूचना मिली कि एक्सप्रेसवे पर प्राइवेट बस में सवार एक युवक बड़ी धनराशि लेकर जा रहा है। जमुनापार पुलिस ने माइल स्टोन-104 और 105 के मध्य आगरा से आ रही बस को रुकवा लिया। बस सवार युवक की तलाशी में करीब 39.20 लाख रुपये पकड़े गए। पुलिस युवक और धनराशि को थाने ले आई। 

आगरा के युवक से मिले 39.20 लाख रुपये
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि युवक अनिल कुमार निवासी मीना एंक्लेव, थाना न्यू आगरा (आगरा) है। उसने पूछताछ में बताया कि आगरा की शाह मार्केट से धनराशि लेकर मोबाइल का सामान लेने जा रहा था। हालांकि युवक इस रकम के पुख्ता सुबूत नहीं दे सका। पुलिस ने आयकर विभाग की टीम को बुलवाया। आयकर विभाग की टीम युवक से पूछताछ के साथ ही धनराशि की पूरी जानकारी जुटा रही है। 
विज्ञापन


कोतवाली छाता के हाईवे पर केडी मेडिकल कॉलेज के समीप कार्यकारी मजिस्ट्रेट डॉ. लोकेश शर्मा ने पुलिसकर्मियों के साथ चेकिंग के वक्त एक कार सवार से 3.50 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। नगद धनराशि के बारे में पूछे जाने पर गाड़ी का ड्राइवर शाहिद निवासी फरीदाबाद कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिस पर उक्त धनराशि जब्त कर ली गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें