फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस ने महिला से लूटे गए आभूषण किए बरामद

Wed, 21 Jun 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली पुलिस ने 15 दिन पूर्व महिला से हुई लूट में गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड लिया। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर महिला से लूटे गए आभूूषण बरामद कर लिए।
विज्ञापन

शहर के गौतम नगर निवासी सुनीता से आवास विकास कॉलोनी के निकट बाइक सवार बदमाशों ने 7 जून 2023 को लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस ने योगेश सागर निवासी ग्राम चन्दाई कुरावली मैनपुरी हाल निवासी द्वारिका मोड़ मानस राम पार्क उत्तम नगर दक्षिण पश्चिम दिल्ली और अरविंद निवासी नगला कुरावली मैनपुरी को रिमांड पर लिया। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने गोरहा नहर से सहावर जाने वाले रास्ते पर पेड़ की जड़ के पास छुपाए गए आभूषण को बरामद किया। आभूषण बरामद होने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर वापस जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें