फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: आवास विकास कॉलोनी में खड़ी बोलेरो गाड़ी से बरामद हुई नकदी, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 30 Nov 2022 05:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

सीओ सिटी को सूचना मिली थी कि आवास विकास कॉलोनी में एक संदिग्ध कार खड़ी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार की तलाशी ली तो उसमें 1.05 लाख रुपये बरामद हुए। 
 
विज्ञापन
मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में लोकसभा उपचुनाव के चलते पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिस ने बुधवार को आवास विकास कॉलोनी में कुसमरा निवासी एक व्यक्ति की कार से 1.05 लाख रुपये बरामद किए। पुलिस ने नकदी को जब्त कर लिया है। सीओ ने बताया कि वैध साक्ष्य मिलने पर नकदी को रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन


लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर पुलिस की टीमें वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी अभियान चला रही है। एसपी कमलेश दीक्षित की ओर से चुनाव के दौरान किसी भी गड़बड़ी को लेकर सभी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार की दोपहर सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह को सूचना मिली था कि आवास विकास कॉलोनी में एक संदिग्ध बोलेरो कार खड़ी है। इस पर सीओ सिटी चौकी इंचार्ज रेलवे गेट विपिन तोमर व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 

बोलेरो में तलाशी के दौरान 1.05 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। पूछताछ करने पर बोलेरो सवार ने अपना नाम राहुल कुमार निवासी यादव नगर कुसमरा बताया। उसने बताया कि उक्त कैश एक वैवाहिक आयोजन से संबंधित है। मौके पर कैश संबंधी कोई वैध साक्ष्य न मिलने पर जब्त कर लिया गया। सीओ सिटी का कहना है कि वैध साक्ष्य प्रस्तुत किए जाने पर जब्त किया गया कैश रिलीज कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें