फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस ने बरामद की चोरी की 4 बाइकें

Mon, 02 Jun 2025 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो बाल अपचारियों को रोका। हालांकि, इस दौरान एक बाल अपचारी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जबकि दूसरे की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 4 और बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन

पुलिस रविवार को तरसी तिराहे पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक बाइक पर सवार दो बाल अपचारियों को रोका गया। इस दौरान पीछे बैठा बाल अपचारी भाग निकला, लेकिन पुलिस ने बाइक चला रहे बाल अपचारी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि बाइक चोरी की है।
सीओ आरके पांडेय के अनुसार, पकड़ा गया बाल अपचारी अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार बाइकें बरामद की हैं। फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें