फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों तक पहुंची पुलिस, दो गिरफ्तार

Sat, 24 Dec 2022 02:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पर्स में एक माबाइल और 40 हजार रुपये रखे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज देखे गए। 
विज्ञापन
लुटेरे (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के चर्च रोड पर महिला से पर्स लुटने वाले बदमाशों तक पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से पहुंच गई। पुलिस ने दो को पकड़ लिया। लूट का मोबाइल भी बरामद कर लिया। वह मोबाइल को अनलॉक नहीं कर पाए थे। इसके लिए एक दुकानदार की मदद ले जाने वाले थे। इससे पहले ही पकड़ लिए गए।

विज्ञापन

20 दिसंबर की है घटना 

डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि मोती कटरा निवासी दीपिका अग्रवाल के साथ वारदात हुई थी। वह 20 दिसंबर को चर्च रोड पर खरीदारी करने आई थीं। शोरूम के सामने बाइक सवार बदमाश आए। उनका पर्स लूटकर ले गए। पर्स में एक माबाइल और 40 हजार रुपये रखे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज देखे गए। 

ये भी पढ़ें - Etah: भाभी को अकेला देख देवर ने बना लिया अश्लील वीडियो, फिर की बेहद शर्मनाक डिमांड, थाने पहुंचा मामला

जैकेट से हुई पहचान 

बाइक पर पीछे बैठे बदमाश की जैकेट फुटेज में नजर आई। इसके साथ ही कुछ और जानकारी मिली। पुलिस ने बदमाशों के रूट को देखा। इसके बाद जीवनी मंडी पहुंच गई। एक बदमाश को मुखबिर ने पहचान लिया। बाइक कल्ला माहौर चला रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने उसे साथी निशांत उर्फछोटू के साथ पकड़ लिया। कल्ला जीवनी मंडी और निशांत विश्वकर्मा कलोनी, ताजगंज का रहने वाला है। दोनों से एक मोबाइल और 17800 रुपये बरामद किए गए।

पुलिस कराएगी शिनाख्त परेड

डीसीपी सिटी ने बताया कि पुलिस आरोपियों को अभी मीडिया के सामने नहीं लाई है। उनकी शिनाख्त परेड जेल में कराई जाएगी, जिससे आरोपियों को सजा दिलाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें