फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शूटर के फरार परिवार तक पहुंची पुलिस

Mon, 17 Apr 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शूटर अरुण का पिता दीपक पत्नी केला देवी और 13 वर्षीय बेटी के साथ गांव से भाग गया था। पुलिस घर पहुंची थी,तो कोई भी नहीं मिला था। तभी से पुलिस परिवार की खोज में लगी हुई थी। पुलिस परिवार तक पहुंच गई है, ऐसा बताया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर परिवार के संबंध में कोई भी खुलासा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


गांव में दीपक कुमार पत्नी और बेटी के साथ आठ वर्ष निवास कर रहा है। जबकि अरुण अपने दादा के साथ पानीपत में रहता था। प्रयागराज में हत्याकांड की जानकारी होने शूटर का पिता परिवार के साथ गांव छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने परिवार की तलाश कराने के लिए टी लगाई थी। बताया जाता है कि पुलिस शूटर अरुण के परिवार तक पहुंच गई थी। परिवार के सभी सदस्य पुलिस के संपर्क में है। सुरक्षा की वजह से पुलिस अधिक जानकारी नहीं दे रही है। पुलिस कुछ सवालों के उत्तर खोजने में लगी हुई है। इसलिए परिवार के संपर्क में आने की बात स्वीकार कर रही है। वह कहां पर है और किस स्थिति में है, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दे रही है।

शूटर अरुण मौर्य के माता पिता पुलिस के संपर्क में आ चुके हैं। पुलिस की निगरानी में हैं। इस मामले में कोई भी कार्रवाई प्रयागराज पुलिस के स्तर से होगी। - सौरभ दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें