फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशोरी को बरामद करने बदायूं पहुंची पुलिस बैरंग लौटी

Sun, 28 Apr 2024 01:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव से किशोरी को पड़ोस का ही युवक चार दिन पूर्व अगवा कर ले गया। पुलिस उसकी तलाश में बदायूं पहुंची। हालांकि किशोरी की बरामदगी नहीं हो सकी। किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। क्षेत्र के गांव से 24 अप्रैल को किशोरी को पड़ोस का ही युवक अगवा कर ले गया। परिजन को उसके अगवा किए जाने की जानकारी हुई तो परिजन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने किशोरी के बरामदगी के प्रयास शुरू किए। शनिवार को आरोपी की लोकेशन बदायूं मिलने पर पुलिस बदायूं पहुंच गई। लेकिन बाद में उसका मोबाइल बंद होने के कारण पुलिस ने लोकेशन के आसपास तलाश की, लेकिन किशोरी व आरोपी का पता नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस लौट आई। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि मोबाइल फोन से मिली लोकेशन के आधार पर पुलिस की टीम किशोरी को बरामद करने के लिए बदायूं पहुंची थी। हालांकि बाद में मोबाइल फोन बंद हो गया। पूर्व में मिली लोकेशन पर आरोपी और किशोरी की तलाश की गई, लेकिन उनका पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें