फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: नगर पंचायत अध्यक्ष की गिरफ्तारी को पुलिस की दबिश, पुत्र और भाई को पहले ही भेज चुकी है जेल

Wed, 23 Nov 2022 12:27 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

अधिशासी अधिकारी को बंधक बनाने के मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष आशा देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में अधिशासी अधिकारी को बंधक बनाने सहित अन्य आरोप में नगर पंचायत अध्यक्ष आशा देवी चक के खिलाफ थाना फतेहाबाद में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की तैयारी कर ली है। इसके लिए दबिश दी जा रही है।  

विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष आशा देवी चक एवं अधिशासी अधिकारी डॉ. कल्पना वाजपेयी के बीच 18 नवंबर को विवाद हो गया था। इस मामले में कल्पना वाजपेयी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष, उनके पुत्र और भाई को नामजद किया गया। इसी तरह का एक मुकदमा पुलिस ने भी अपनी ओर से भी दर्ज किया। 

पुत्र और भाई को पुलिस भेज चुकी है जेल 

नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र और भाई को पुलिस गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। इस मामले में अब नगर पंचायत अध्यक्ष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। उनके संभावित ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी। हालांकि वे मिली नहीं।  क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद सौरभ सिंह ने बताया कि पुलिस की दबिश लगातार जारी है। 

अधूरे काम के बिलों पर स्वीकृति की मोहर लगवाए जाने के लेकर हुए विवाद में अधिशासी अधिकारी द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे से नगर पंचायत अध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सूत्रों के मुताबिक इनके कार्यकाल में अधिशासी अधिकारी रहे अन्य अधिकारियों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें