एसपी ने बताया कि जब बीयर के ठेका पर दबिश दी तो वहां से भी 10 बीयर की पेटियां बरामद हुईं। कार्रवाई के दौरान संजीव व ब्रजवीर पुलिस के हाथ नहीं आ सके। बरामद बीयर की कीमत करीब चार लाख रुपये के आसपास है। भागे हुए दोनों ही धंधेबाजों की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई शुरू
आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि सरकारी बीयर ठेका पर बिक्री हो रही थी। संचालक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू की जा चुकी है, दुकान के निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिले में किसी भी तरह से मिलावटी, गैर प्रांत की शराब आदि की बिक्री नहीं होने दी जाएगी।