फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2026: हुड़दंग करने पर हवालात में मनेगी होली, चेकिंग के लिए बनाए 60 पाॅइंट; पुलिस ने लोगों से की ये अपील

Wed, 04 Mar 2026 05:36 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

होली के त्योहार पर हुड़दंग मचाने पर पुलिस ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। जगह-जगह चेकिंग के लिए पाॅइंट बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
Police demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली का त्योहार खुशियों के साथ मनाएं। घर से वाहन लेकर निकलें तो नियमों का पालन करें। निर्धारित गति का पालन करें। नशे में वाहन नहीं चलाएं। नियमों का उल्लंघन करने पर न सिर्फ पुलिस कार्रवाई करेगी बल्कि हादसे की भी आशंका बनी रहेगी। होली पर पुलिस 60 पाॅइंट पर चेकिंग करेगी। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में अधिकारी फोर्स के साथ गश्त पर रहेंगे।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने लोगों से अपील की कि वह शांति और साैहार्द के साथ होली का त्योहार मनाएं। किसी को जबरन रंग नहीं लगाएं। यातायात नियमों का पालन करें। किसी तरह की समस्या होने पर पुलिस की मदद लें। 112 पर काल कर सकते हैं। तत्काल पुलिस पहुंच जाएगी। 

सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए मीडिया सेल को लगाया गया है। भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट करने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। होली के बहाने हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। यातायात और थाना पुलिस सड़कों पर बैरियर लगाकर चेकिंग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें