फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2025: त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता..चप्पे-चप्पे पर पुलिस, अतिरिक्त फोर्स की तैनाती; कैमरों से नजर

Sun, 19 Oct 2025 11:01 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में त्योहार पर पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। थाना पुलिस के साथ एसओजी के जवान भी लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
दिवाली पर बाजार में सुरक्षा पुख्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के लिए आगरा की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती के साथ ही सीसीटीवी कैमरों से निगरानी हो रही है। बाजारों में थानों के साथ अतिरिक्त फोर्स लगाया गया है। ट्रैफिक संभालने के लिए यातायात पुलिस के साथ थाने के पुलिसकर्मी तैनात हैं। 
विज्ञापन


पुलिस टीमें लगातार बाजारों में पैदल गस्त कर रही हैं। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने ने बताया कि बाजार में थाना पुलिस के साथ एसओजी के पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। त्योहार के लिए 500 पुलिसकर्मी अतिरिक्त लगाए गए हैं। 150 स्थानों को चिह्नित कर विशेष रूप से फोर्स लगाई गई है। 

एमजी रोड भी अतिरिक्त सिपाही तैनात किए गए हैं। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। जिन बाजार में सोने-चांदी की अधिक दुकानें हैं, वहां पर पुलिस के साथ ही सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कर रही है। दिवाली तक यही व्यवस्था रहेगी। पुराने बाजारों में भी दोपहिया को भी नहीं जाने दिया जा रहा है। इसके लिए अतिरिक्त यातायात पुलिसकर्मी लगे हैं। चौराहों पर पुलिस बैरियर लगाकर लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: बेटे को मृत दिखाकर एलआईसी से हड़पे 72.15 लाख रुपये, 17 साल बाद खुला राज; पिता सहित पांच पर केस दर्ज


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें