फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमानवीयताः शव को जूते से पलटते हुए पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, लोगों ने की निंदा

Thu, 09 May 2019 03:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
शिकोहाबाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिकोहाबाद क्षेत्र में बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक पुलिसकर्मी शव को लात से पलटते हुए दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने को मंगाए गए कफन को भी पुलिसकर्मी जूते से दबाए हुए खड़ा है। लोग इस अमानवीय घटना की निंदा कर रहे हैं। 

विज्ञापन


पुलिस का अमानवीय चेहरा वीडियो में साफ देखा जा सकता है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी रेलवे लाइन पर मिले अधेड़ के शव को अपने जूता से पलटते हुए दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही सिपाही शव को सील कर पोस्टमार्टम को भेजे जाने के लिए लाए गए कफन को भी जूता से दबाए हुए खड़ा दिख रहा है। 

वहां खड़े एक शख्स ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो नगला नया के समीप रेलवे ट्रैक पर मिले शव का बनाया गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर पुलिसकर्मी शव को पैर से पलटते दिखाई दे रहा है तो उसकी जांच की जाएगी। शव के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें