फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस लाइंस में पुलिसकर्मियों को मिली जिम की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कमिश्नरेट आगरा के पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड में पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं व आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित राष्ट्रीय स्तर के तेजस जिम का उद्घाटन मंगलवार को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल के साथ किया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि बेहतर पुलिस सेवाओं के साथ पुलिसकर्मियों के लिए थानों, चौकियों, कार्यालयों, आवासीय भवनों, बैरकों, मेस और जिम का नवीनीकरण कराया जा रहा है। जिम में कार्डियो व स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, जिससे पुलिसकर्मी शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर अधिक दक्षता से जनसेवा कर सकेंगे। उन्होंने नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। जिम निर्माण में सहयोग देने वाले इंजीनियरों, इंटीरियर डिजाइनरों व अन्य सहयोगियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी सहित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें