फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रही पुलिस, निकाला पैदल मार्च

Fri, 03 Oct 2025 09:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 14 गंजडुडवारा में आई लब मुहम्मद के अलर्ट को देखते हुए जुमे की नमाज के दौरान पैदल गस्त करते
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। जुमे की नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। एएसपी सुशील कुमार ने पीएसी और भारी पुलिस बल के साथ प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च किया। साथ ही लोगों से किसी के बहकावे में न आने और शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

पैदल मार्च के दौरान ड्रोन कैमरों की मदद से संवेदनशील इलाकों की निगरानी भी की गई, ताकि किसी प्रकार की अराजकता या असामाजिक गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। एएसपी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।बता दें विगत शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद आई लव मोहम्मद के पोस्टर को हटाने को लेकर मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था।
कुवा जामा मस्जिद के पास मुस्लिम समाज के एक पक्ष ने रोड पर उतरकर प्रदर्शन किया था। आई लव मोहम्मद के पोस्टर हाथ में लेकर जुलूस निकालने का प्रयास किया था। सूचना पर जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा कई थानों का फोर्स और पीएसी लेकर मौके पर पहुंच गए थे। पैदल मार्च करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया था। पिछली घटना से सबक लेते हुए शुक्रवार को पुलिस प्रशासन पहले से अलर्ट रहा। एएसपी के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान सीओ पटियाली संदीप वर्मा, थाना प्रभारी भोजराज अवस्थी समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

सहावर में भी आई लव मोहम्मद विवाद के चलते जुमे की नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा। थाना प्रभारी चमन कुमार गोस्वामी ने भारी पुलिस और पीएसी बल के साथ मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस ड्रोन कैमरों से निगरानी करती रही। थाना प्रभारी ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील की। बरेली में पिछले जुमे को बवाल के बाद पुलिस पहले से अलर्ट थी। पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया। लोगों को समझाया कि किसी भी सूरत में कानून को हाथ में न लें। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद

फोटो 14 गंजडुडवारा में आई लब मुहम्मद के अलर्ट को देखते हुए जुमे की नमाज के दौरान पैदल गस्त करते

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें