फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरोसा तो कीजिए...हर कदम पर आपके साथ है पुलिस

Thu, 20 Sep 2018 08:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में एसएसपी बबलू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आप भरोसा कीजिए। आपकी मदद के लिए पुलिस हमेशा तैयार रहती है। लेकिन बेटियों को झिझक तोड़नी होगी। आपकी एक काल पहुंचेगी और परेशान करने वालों पर एक्शन शुरू हो जाएगा। मथुरा में पुलिस की पाठशाला में एसएसपी बबलू कुमार ने छात्राओं को कुछ इस अंदाज में समझाने की कोशिश की और पुलिसिंग भी समझाई। ट्रैफिक से लेकर वूमेन पावर लाइन-1090 के बारे में बताया।

विज्ञापन


यूपी 100 किस तरह से काम करती है इसकी भी जानकारी दी। तीन घंटे तक पुलिस की पाठशाला में एसएसपी ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए छात्राओं की हर सवाल का जवाब बेबाकी से दिया। बीएसए महाविद्यालय के श्यामाचरण हॉल में अमर उजाला की पुलिस की पाठशाला में एसएसपी बबलू कुमार ने महाविद्यालय की छात्राओं को बताया कि छेड़छाड़, घरेलू हिंसा और महिलाओं से होने वाली घटनाओं पर अंकुश के लिए वूमेन पॉवर लाइन-1090 चालू किया गया। इस नंबर का डायल करते ही पुलिस आपके द्वार पर होगी। आपकी पहचान भी उजागर नहीं होने दी जाएगी।

मुसीबत में फंसें तो इमरजेंसी-100 डायल करके मदद मांग सकता है। सड़क हादसों में हो रहे हयूमन लॉस पर एसएसपी चिंतित दिखे। एसएसपी ने इसे रोकने के लिए ट्रैफिक के नियमों का पालन करने की सीख छात्राओं की दी। सवालों के जवाब बेबाकी से देते हुए एसएसपी ने काफी हद तक छात्राओं की जिज्ञासा शांत की। इससे पूर्व एफएसओ कृष्ण कुमार ने आग से बचाव और टीएसआई महावीर सिंह ने यातायात नियमों के बारे में बताया।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. सुमन कुमार अग्रवाल ने एसएसपी बबलू कुमार का स्वागत किया। मंचासीन सीएफओ संजय कुमार शर्मा, पूर्व प्राचार्य डॉ. अशोक अग्रवाल, प्रोफेसर डॉ. बबीता अग्रवाल मौजूद रहीं। संचालन प्रोफेसर डॉ. अनिल भाटी ने किया। धन्यवाद प्रोफेसर डॉ. मधुबाला अग्रवाल ने दिया।

विज्ञापन

छात्राओं ने किए ये सवाल

- छात्रा आरती ने सवाल किया 1090 पर फोन किया, पर कोई रेस्पॉस नहीं मिला। क्या वारदात के बाद पुलिस पहुंचेगी।

- छात्रा पूजा ने वारदात की सूचना देने के लिए रात में अकेले पुलिस स्टेशन तक कैसे पहुंचें। ताकि रास्ते में कोई अनहोनी न हो सके।

- छात्रा नैना ने पूछा इमरजेंसी -100 नंबर डायल करने पर रेस्पॉस न मिलने पर आगे किससे शिकायत करें, जो मदद मिल सके।

- छात्रा आस्था ने यातायात की बिगड़ी व्यवस्था को सुधार के बारे में पूछा, जिससे की समय से कॉलेज पहुंच सके।

- छात्रा तरुणा ने कहा श्रद्धालु महिला परिवार से बिछुड़ गई, पर उसे रात में एक अकेली लड़की थाने कैसे लेकर पहुंचे, जिससे मदद मिल सके।

- छात्रा अंजू ने सवाल दागा कि पुलिस के प्रति नकारात्मक सोच आखिर कब खत्म होगी, जिससे लोग विश्वास कर सकें।

- छात्रा दीक्षा ने कहा कि टेंपो और आटो में सवार पुलिसकर्मी किराया नहीं देते हैं। इन पर रोक कैसे लगे।

- छात्रा रिजवाना ने कहा कि पुलिस की बुराई तो बहुत होती है, पर कोई अच्छाई पर बात नहीं करता है।

- छात्रा ज्योति ने बताया कि आए दिन जाम से दो चार होना पड़ता है। कब यह यातायात व्यवस्था दुरुस्त होगी।

- आयुषी राणा ने मनचलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत कहां पर कराई जाए, जिससे ऐसी घटना रुके।

- छात्रा साधना गुप्ता ने सवाल किया कि अगर पुलिसकर्मी कोई कमेंटस करें तो उसकी शिकायत कहां की जाए।

- छात्रा मेघा शर्मा ने सवाल दागते हुए कहा कि कई पुलिसकर्मी अच्छे भी होते हैं जो मदद करते हैं। कई तो सुनवाई भी नहीं करते।

- छात्रा कृति रावत ने घरेलू हिंसा के लिए शिकायत कहां कराने के लिए सवाल पूछा। जिससे वारदात को समय रहते रोका जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें