पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार
- फोटो : अमर उजाला
कर्तव्य का पालन करते हुए अपनी जान न्योछावर करने वाले बहादुर पुलिस कर्मियों की स्मृति में सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। पुलिस लाइन में कार्यक्रम के दौरान शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पुलिस अधिकारी शहीदों की पत्नियों को सम्मानित किया गया।
बता दें कि हर साल 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इसमें एक सितंबर 2018 से 31 अगस्त 2019 तक शहीद हुए पुलिस कर्मियों के नामों और वीर गाथा के बारे में बताया जाता है।
आगरा रेंज में ताजनगरी फेस एक निवासी हेड कांस्टेबल राजेश कुमार अवस्थी दस दिसंबर 2018 को शहीद हुए थे। वहीं मथुरा स्थित पुरानी छावनी निवासी एसआई सुभाष चंद्र 16 फरवरी, मैनपुरी के गोला बाजार निवासी हेड कांस्टेबल रामदास सात नवंबर 2018 और मैनपुरी के ही हाजीपुरा निवासी हेड कांस्टेबल राकेश कुमार 27 मार्च को शहीद हुए थे। इनकी पत्नियों को गृह जनपद की पुलिस लाइन में सम्मानित किया जाएगा।