फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दरोगा सहित 17 पुलिसकर्मियों को थानों में तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। एसपी ने पुलिस लाइन से तीन दरोगा सहित 17 पुलिसकर्मियों को थाने में तैनाती दी है। शहर कोतवाली को तीन दरोगा सहित 13 पुलिसकर्मी मिले हैं। औंछा को दो और करहल थाने में दो सिपाहियों को तैनाती दी गई है।
विज्ञापन

एसपी अविनाश पांडेय ने शनिवार देर शाम तीन दरोगा और 14 सिपाहियों की सूची जारी की। सभी को लाइन से अलग-अलग थानों में भेजा गया है। लाइन में तैनात दरोगा जितेंद्र कुमार, विपिन तोमर और लोकेंद्र कुमार को शहर कोतवाली भेजा गया है।
वहीं कांस्टेबल रोहिताश यादव, गोर्वधन, बांके लाल, प्रदीप राजा, महेश राजपूत, विपिन कुमार, रजत चौधरी, विश्वेंद्र सिंह, कृष्णवीर सिंह और अजीत सिंह को सदर कोतवाली भेजा गया। वहीं कांस्टेबल विजय सिंह और यशपाल को थाना औंछा, श्रीकांत और सुभाष कुमार को करहल थाना में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें