फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं के बीच जीवन जी रहे नगला गोवर्धन के लोग

विज्ञापन
13एमएनपी-06-शहर के मोहल्ला गोवर्धन में अव्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला नगला गोवर्धन में सफाई कर्मचारी के न पहुंचने से नालियां बंद हो गई हैं। बिजली के खंभों पर लगी लाइटें भी खराब हैं। रविवार को अव्यवस्थाओं को जूझ रहे लोगों ने प्रदर्शन कर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नगला गोवर्धन में काफी समय से सफाई कर्मचारी नहीं आ रहा है। इस कारण मोहल्ले की नालियां चोक हो गई हैं और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। पास से गुजर रहे नाले की दीवार टूटी हुई। इससे यहां आवारा जानवरों को आना-जाना रहता है। नालियां बंद होने और गंदगी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
वहीं खंभों पर स्ट्रीट लाइटें भी खराब हो चुकी हैं। ऐसे में रात में मोहल्ले में अंधेरा छाया रहता है। समस्याओं से जूझ रहे लोगों ने रविवार को प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका से नियमित सफाई कराने और खंभों पर लगीं खराब लाइटों को बदलवाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में रूप किशोर, राजीव कुमार, प्रमोद कुमार, संजीव कुमार, कुक्कू, संजीव कुमार, ब्रह्मचारी, गिरंद सिंह, राजा, चंद्रपाल सिंह, गौतम सिंह, जितेंद्र कुमार, एमपी सिंह आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन

---
मोहल्ले में नगर पालिका का सफाई कर्मचारी नहीं आता है। इसके चलते नालियों में गंदा पानी भरा रहता है। गंदगी के कारण मोहल्ले में संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है।
मुन्नालाल
---
मोहल्ले के बिजली के खंभों पर लगी लाइटें खराब हैं। इसके चलते रात के समय लोगों को चोरी का भय सताता रहता है।
भोले
---
मोहल्ले में सफाई कर्मचारी न आने के कारण नालियों में गंदगी भरी रहती है। गंदगी के कारण आवारा जानवर मोहल्ले में घूमते रहते हैं। इसके चलते बीमारी फैल सकती हैं।
मीरा देवी
---
मोहल्ले के पास से गुजर रहे नाले की दीवार टूटी है। इसके चलते मोहल्ले में आवारा जानवर एकत्रित रहते हैं। नगर पालिका को मोहल्ले की समस्या पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

सोमेश कुमार
---
नगला गोवर्धन में सफाई कर्मचारी नहीं जा रहा है। इसकी जानकारी नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। खराब लाइटों को ठीक कराया जाएगा।
लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें