फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से बिना बताए चालक को ले गए कोतवाली प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पशुपालन विभाग में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) के चालक को कोतवाली प्रभारी मंगलवार को बिना बताए अपने साथ ले गए। विभाग को पहले तो इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं हुई। बाद में पता चलने पर उन्होंने इसे नियम विरुद्ध बताते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। अन्य उच्चाधिकारियों को भी इससे अवगत कराया है।
विज्ञापन

विकास भवन स्थित पशुपालन विभाग में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय है। यहां वाहन चालक के पद पर रंजीत सिंह की तैनाती है। मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब वह भांवत चौराहा स्थित सदर पशु चिकित्सालय में था, तभी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली वहां आए और उसे ले गए। इस संबंध में विभाग को कोई जानकारी नहीं दी गई। काफी देर बाद जानकारी करने के बाद जब चालक का पता नहीं चला तो विभागीय कर्मचारियों ने जानकारी जुटाई।
पुलिस के ले जाए जाने की सूचना पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन कुमार गर्ग ने पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराया है। उन्होंने लिखा है कि अगर ड्यूटी से कर्मचारी को ले जाया गया तो विभाग को सूचना दी जानी चाहिए थी। ऐसे में चालक को मुक्त कराने की उन्होंने मांग की है। उनके द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को भी पूरे प्रकरण से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

चालक के परिवार में विवाद चल रहा है। इसी मामले में उसे कोतवाली लाया गया था। विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना भी दी गई थी। पूछताछ के बाद चालक को मुक्त कर दिया गया था।
विज्ञापन

विजय गौतम, इंस्पेक्टर कोतवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें