फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर कांड के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। कानपुर में हुई पुलिसकर्मियों की हत्या को लेकर शनिवार को सपाइयों ने तहसील पर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार को किशनी तहसील पर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। सपा नगर अध्यक्ष डैनी यादव ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। अपराधियों ने बिकारू में सीओ, थानाध्यक्ष से सहित आठ सिपाहियों खुलेआम हत्या कर दी।
इससे यूपी पुलिस का मनोबल गिरा है। भाजपा सरकार में हत्या, लूट, दुष्कर्म जैसी घटनाओं को अपराधी निर्भीक होकर अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को देकर विधानसभा भंग करने की मांग की है। गजराज यादव, नरेंद्र यादव, मुकुल यादव, रामबाबू सविता, संजीव यादव, राजा यादव, मोनू यादव, सर्वेश यादव, बीटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें