फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की सीमाओं पर रही पुलिस की मुस्तैदी

विज्ञापन
03एमएनपी-13-किशनी में जिले की सीमा पर चेकिंग करते पुलिसकर्मी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कानपुर की वारदात के बाद जिले की सीमाओं पर पुलिस मुस्तैद रही। मैनपुरी में दाखिल होने वालों की तलाशी ली गई, वहीं वाहनों को भी चेक किया गया। दिनभर चली कवायद के बाद कानपुर की वारदात से जुड़ा कोई भी संदिग्ध पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

कानपुर में देर रात शातिर बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर की गई फायरिंग में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। वारदात की जानकारी होते ही जिले में भी पुलिस सीमाओं पर बैरियर लगाकर पुलिसकर्मी चेकिंग में जुट गए। हर आने वाले व्यक्ति की तलाशी ली गई। मैनपुरी में आने का कारण पूछा गया। इसी के साथ वाहनों को भी चेक किया गया। हालांकि कानपुर वारदात से संबंध रखने वाला कोई भी अपराधी पुलिस के हाथ नहीं लगा।
पांच जिलों से जुड़ी है मैनपुरी की सीमा
मैनपुरी जिले की सीमा पांच जिलों से जुड़ी है। बेवर में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही के नेतृत्व में पुलिस टीम ने काली नदी बार्डर पर चेकिंग की। इस बीच फर्रुखाबाद की ओर से आने वालों की चेकिंग की। करहल में प्रभारी निरीक्षक डीएन मिश्रा ने इटावा बॉर्डर पर चेकिंग की। किशनी थाना पुलिस कन्नौज और इटावा तथा औरैया बॉर्डर पर चेकिंग की। कुरावली पुलिस ने एटा बार्डर पर चेकिंग की।
विज्ञापन

आने-जाने वालों का दर्ज किया ब्योरा
चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने आने-जाने वालों से कारण पूछा। कुछ लोग सही जवाब नहीं दे सके तो पुलिसकर्मियों ने उनका नाम, पता और गाड़ी नंबर दर्ज किया। पुलिस की यह कवायद दिनभर जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें