फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्कर को पकडने गई पुलिस टीम पर हमला

विज्ञापन
29एमएनपी-37-किशनी में कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया युवक - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। थाना पुलिस को शुक्रवार की देर शाम सूचना मिली कि गांव मनिगांव में अवैध शराब तस्करी कर लाई गई है। सूचना पर शुक्रवार रात करीब आठ बजे पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख अवैध शराब बना रहे लोग भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन आरोपी व उनके साथी हमलावर हो गए।
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमला करते हुए ईंट पत्थर फेंकने लगे। हमले में सिर में ईंट लगने से सिपाही कुश शर्मा घायल हो गए। पुलिस ने तस्कर अनुज उर्फ देव को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी की मां अनीता और पिता ब्रह्मानंद मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके से अवैध शराब व यूरिया बरामद की। वहीं मौके पर मिले लहन को फैलाकर नष्ट कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। शनिवार को पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। भागे हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रहीं हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमहरि वाजपेई, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें