आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों और अवैध ढाबों के खिलाफ दूसरे दिन अभियान चल
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र की पुलिस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए टोल प्लाजा के आसपास विशेष अभियान चला रही है। अभियान के दूसरे दिन रविवार को एक्सप्रेसवे पर अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों की संख्या में भी कमी दिखाई दी।
इसके तहत एक्सप्रेसवे पर अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों और ढाबों के सामने से जाली और फेंसिंग तार काटकर रास्ता बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने अभियान की शुरुआत की गई। पहले दिन शनिवार को 11 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। रविवार को ढाबा संचालकों और वाहन चालकों को हिदायत दी गई। एक्सप्रेसवे पर तैनात पीआरबी कर्मियों और चाैकी प्रभारी को निर्देश दिए गए।