फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला में बोले एसपी- डरे नहीं बेटियां, हर कदम पर साथ है पुलिस

Sat, 13 Oct 2018 07:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला को संबोधित करते एसपी ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को दाऊदयाल पीजी कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन गया। इसमें पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महेंद्र सिंह ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित सुझाव दिए। उन्होंने समझाया कि जुर्म को सहे नहीं, बल्कि उसके खिलाफ आवाज उठाएं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए 100 डायल एवं 1090 वूमेन हेल्पलाइन नंबर है। घर से निकलते समय कहीं भी कोई परेशान करता है, फोन पर परेशान करता है तो 1090 पर फोन पर शिकायत करें। इस पर महिला अधिकारी से बात होगी। शिकायतकर्ता का बिना नाम आए आरोपी को सजा मिल जाएगी। 

उन्होंने कहा कि चुप्पी साधने से अपराध बढ़ता है। कानून ऐसे बन गए हैं, अगर कोई महिला को घूर के देख ले तो यह अपराध की श्रेणी में आ जाता है। सोशल मीडिया की बुराईयों से बचें और साइबर क्राइम से सावधान रहें। इस दौरान छात्राओं ने कानून व्यवस्था, छेड़छाड़, पुलिस कार्यशैली से संबंधित सवाल पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन

metoo का भी मुद्दा उठा

पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पाठशाला में देश में चल रहा metoo अभियान का मुद्दा भी उठा। एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने कहा कि metoo को लेकर देशभर में बहस चल रही है। अच्छी बात है अपने साथ होने वाले शोषण और गलत हरकतों के खिलाफ महिलाएं आवाज उठा रही हैं। शोषण के खिलाफ हरेक महिला को आवाज उठानी चाहिए। सरकार इस पर कानून बनाने पर भी विचार कर रही है।

छात्राओं की बात
कार्यक्रम के बाद पूजा चौबे ने कहा कि हमने इस पाठशाला से महिला सुरक्षा संबंधित जानकारी ली। आत्मविश्वास बढ़ा कि अगर कोई अपराध करता है तो हम उसे सजा कैसे दिला सकते हैं। पुलिस के प्रति भरोसा जागा। वहीं छात्रा सोनम शर्मा ने कहा कि आज के समय महिला सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। ऐसी पाठशाला से छात्राओं को ज्ञान अर्जित हुआ कि अगर कोई छेड़छाड़ करे तो उसे कैसा जवाब देना है। अब डरेंगे नहीं, शोहदों का मुकाबला करेंगे।

छात्रा रागिनी ने कहा कि अपराध को लोग सहते हैं। सोचते हैं कि पुलिस किसी की मदद नहीं करती। मगर अब हमें जानकारी मिली है कि हमें शिकायत कैसे करनी है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ विनीत गुप्ता ने कहा कि अमर उजाला की यह पहल काफी सराहनीय है। अगर छात्राओं को समस्या है तो वह अपने अभिभावक, शिक्षक, पुलिस से कहें। सफर करते समय, स्कूल जाते समय सतर्क एवं जागरुक रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें