फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमले के आरोपी पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा के गांव नूरपुर में जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद के बाद पहुंची पुलिस पर हमला करने के आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नगला भवानी के मजरा नूरपुर में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर प्रधान पक्ष एवं कब्जा करने वाले दलवीर निवासी नूरपुर के में झगड़ा हो गया था। गांव में मारपीट, फायरिंग आदि की सूचना पर पहुंची पुलिस पर दलवीर के पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना में कोतवाली के एसएसआई सोबरन सिंह, सिपाही अनिल कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गए थे।
इन पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने दलवीर सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके बाद से आरोपी भूमिगत हो गए हैं। पुुलिस ने इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट आदि की सूचना के बाद पुलिस गांव में गई थी। तभी पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। -गनेश चौहान, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें