फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्तव्य के साथ मानवता की सेवा भी..

विज्ञापन
कासगंज के कोतवाली प्रभारी दिनेश दुबे जरूरतमंदों को राशन वितरित करते। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। यह खाकी का वो चेहरा है जो सड़क पर अपना दोहरा कर्तव्य निभा रही है। एक कर्तव्य में देश व समाज की ड्यूटी है तो दूसरे में मानवता की सेवा। बेसहारा व पीड़ित लोगों की सहायता को अब समाज सेवी संगठनों के साथ खाकी ने भी हाथ आगे बढ़ाए हैं। पुलिस ने ऐसे सैकड़ों लोगों को चिह्नित कर उनके घर तक डोर टू डोर राशन व भोजन पहुंचाने की व्यवस्था की है। कई स्थानों पर पुलिस खुद भी यह काम कर रही है।
विज्ञापन

कासगंज कोतवाली प्रभारी दिनेश दुबे ने बताया कि करीब जरूरत बेसहारा लोगों की जिम्मेदारी उठाई है। इन्हें पुलिस की ओर से तेल, आटा, घी व अन्य जरूरी खाद्य सामग्री उनके स्थान पर ही उपलब्ध कराई जा रही है। सोरों कोतवाली इंस्पेक्टर रिपुदमन ने बताया कि 198 जरूरतमंदों की जिम्मेदारी उठाई है।
इन्हें रोजाना भोजन पहुंचाने की व्यवस्था शुरू की है। मंगलवार को जनपद के कई स्थानों पर खाकी का यह नजारा मिला। जहां पुलिस गलियों में किसी को पकड़ने या किसी विवाद में नहीं पहुंची थी बल्कि जरूरतमंद लोगों की मदद को पहुंची थी। पुलिस ने लोगों से लॉकडाउन को स्वत: अनुशासन के साथ पालने करने की अपील भी लोगों से की।
विज्ञापन

जीआरपी ने बढ़ाई सुरक्षा
(राजकीय रेलवे पुलिस) जीआरपी थानाध्यक्ष सोनू राजौरा ने भी अपने थाने में तैनात पुलिस कर्मियों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए। उन्होंने कहा कि कर्तव्य पालन के साथ स्वयं की सुरक्षा रखें। उन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं रेलवे के सरकूलेटिंग एरिया क्षेत्र में लॉकडाउन के बीच चल रही एक बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक को सीज कर दिया। राजौरा ने बताया कि स्टेशन पूरी तरह से बंद है, लेकिन फिर भी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें