फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब पुलिस: घर पर खड़ी स्कूटी का कर दिया चालान... फोटो बाइक का भेजा, बिल देख उड़े होश

Tue, 17 Sep 2024 08:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में पुलिस ने घर पर खड़ी स्कूटी का चालान काट दिया। मैसेज पर फोटो बाइक का भेजा। बिल देखकर युवक के होश उड़ गए।
विज्ञापन
UP Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में यातायात पुलिस के द्वारा बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति को स्कूटी का चालान प्राप्त हुआ। इस पर मोटरसाइकिल का फोटो लगा हुआ है। पीड़ित का कहना है कि बीती 12 तारीख को वह घर से बाहर नहीं गया। उन्हें मेल पर एक चालान प्राप्त हुआ। इसको लेकर वह काफी परेशान है।

विज्ञापन


ग्वालियर रोड स्थित पुरानी सुरक्षा विहार रोहता पर दुर्गा प्रसाद रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास एक स्कूटी है, जिसका नंबर UP 80 FS 7503 है। उनका कहना है कि 12 सितंबर को उनके मोबाइल पर शाम को एक मैसेज आया। इसमें उनका एक हजार का चालान बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने पर काटा गया है।

उनके पास ईमेल पर एक फोटो भी आई है। इसमें एक युवक बिना हेलमेट लगाए दिख रहा है। मोटरसाइकिल चला रहा है। यह चालान रामबाग टेडी बगिया के एंट्री प्वाइंट अलीगढ़ मार्ग-1 पर कट का बताया गया है। 
 
विज्ञापन

दुर्गा प्रसाद का कहना है कि वह अपने घर से 12 सितंबर को कहीं नहीं गए। उन्हें आशंका है कि उनकी स्कूटी के नंबर से कोई फर्जी मोटरसाइकिल चला रहा है जिसकी शिकायत उन्होंने थाना सदर के साथ-साथ आरटीओ पोर्टल पर भी की है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस लाइन में भी कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें