कासगंज। माफिया अतीक अहमद व अशरफ हत्याकांड में शामिल रहे कादरवाड़ी निवासी शूटर अरुण मौर्य का परिवार लगातार पुलिस की निगरानी और संपर्क में है। गांव में भी पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। इस मामले में प्रयागराज पुलिस ने अरुण के माता पिता से कोई पूछताछ नहीं की है। खुफिया तंत्र भी नजर बनाए हुए है।
अतीक अहमद और अशरफ की हत्या में कादरवाड़ी के शूटर अरुण मौर्य का नाम आने के बाद पुलिस विभाग सक्रिय हो गया। वहीं हत्या में अरुण का नाम सामने आने पर माता-पिता गांव से भाग गए। शूटर का परिवार अभी गांव नहीं लौटा है हालांकि वह पुलिस की निगरानी में हैं। पहले इस बात का अनुमान था कि शूटर के माता-पिता से पूछताछ करने प्रयागराज पुलिस आ सकती है, लेकिन बुधवार शाम तक टीम नहीं आई।
हत्याकांड को लेकर अभी भी ग्रामीणों के बीच चर्चाओं का दौर जारी है। शूटर के घर पली भैंस की देखभाल कर रहे हैं। परिवार के लोग गांव कब लौटेंगे यह अभी स्पष्ट नहीं है।
वर्जन-
- शूटर के माता-पिता गांव नहीं लौटे हैं लेकिन वह पुलिस के संपर्क और निगरानी में हैं। आगे की कार्रवाई प्रयागराज पुलिस करेगी। अभी तक कोई टीम यहां नहीं आई है। गांव में सतर्कता बरती जा रही है। - सौरभ दीक्षित, एसपी