फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला को बेचने के प्रयास की घटना में दो नामजदों की है पुलिस को तलाश

Tue, 26 Sep 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। बिहार से अगवा की गई महिला को बेचने की योजना में नामजद हुए पांच में से तीन आरोपियों को पुलिस ने सोमवार की शाम गिरफ्तार की। जबकि फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी हैं। पुलिस ने महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराकर कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया।
विज्ञापन

सोरोंजी क्षेत्र के एक गांव में सात दिन पूर्व बिहार से एक महिला को कुछ लोग अगवा कर लाए। आरोपी महिला को एक घर में रखकर आरोपी उसे किसी अन्य को बेचने का सौदा कर रहे थे। इस बात की जानकारी होने पर महिला ने बचाव के लिए चीख पुकार मचाया। इस पर आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। बाद में सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। महिला ने आरोपी पिंटू निवासी दादों, राय सिंह, सत्यप्रकाश निवासी खरपुरा, भूपेंद्र निवासी चंडौस एवं एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दबिश देकर नामजद आरोपी पिंटू, रायसिंह व सत्य प्रकाश को तो गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपी भूपेंद्र व उसका एक अन्य साथी अभी भी फरार हैं। थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है, शेष दो भी जल्द पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें