फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अपराधियों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराधियों की कुंडली खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटा महकमा
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जनपद पुलिस अपराधियों की कुंडली खंगालने में जुटी है। चुनाव के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं होने पाए। क्षेत्रवार पुलिस टीम क्षेत्र में अराजक तत्वों पर निगरानी के साथ ही सूची बना रहीं हैं। संभवत: चुनाव की घाेषणा से पूर्व ही इनके विरुद्ध कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।
लोकसभा चुनाव की तारीख कभी भी घोषित हो सकती है। राजनीतिक पार्टियां जहां सक्रियता के साथ अपने काम में काफी पहले से जुटीं हैं। वहीं प्रशासन भी तैयारियों को लेकर सतर्क है। एसपी विनोद कुमार के निर्देशन में पुलिस और पैरामिलिट्री क्षेत्रवार संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर रही है। थानों में संभ्रांतजन के साथ बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। थाना स्तर पर बने बीट रजिस्टर में प्रतिदिन की कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने बताया कि वांछित, हिस्ट्रीशीटर के अलावा ऐसे अपराधियों की जानकारी जुटा रही है। जिनके विरुद्ध पूर्व में हुए चुनावों में मामले दर्ज हैं। इस कार्य में पुलिस ने चौकीदारों के अलावा बीट आरक्षियों को लगाया है। सक्रिय अपराधियों पर भी सख्ती के साथ पुलिस कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन


इन पर भी है पुलिस की नजर
जातीय अनुपात, पूर्व की रंजिश, राजनीतिक मुकदमे, वांछित और इनामी अपराधियों पर भी पुलिस की नजर है। शरारती पोलिंग एजेंटों, जमानत पर जेल से बाहर आरोपियों के क्रियाकलापों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव और त्योहारों को लेकर जनपद पुलिस सतर्क है। आपराधिक तत्वों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जो भी शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करेगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विनोद कुमार, एसपी मैनपुरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें