फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 100 वर्षीय महिला की मदद को आगे आई 'खाकी', मिला 'पीआरवी ऑफ द डे' का खिताब

Fri, 08 Jan 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में बैंक से रुपये निकालने आई 100 वर्षीय वृद्धा की पीआरवी ने मदद कर न सिर्फ ड्यूटी की, बल्कि इंसानियत का भी फर्ज निभाया।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला ने पुलिस को दिया धन्यवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज में वृद्धा अकेले बैंक से रुपये निकालने आईं थीं। मगर, कर्मचारियों ने सुरक्षित न होने की वजह से रुपये देने से मना कर दिया। इस पर वृद्धा ने अपनी पीड़ा पुलिस को बताई। पुलिस ने वृद्धा को बैंक से रुपये तो दिलाए, साथ ही घर तक भी छोड़ दिया। इस पर पीआरवी को पीआरवी ऑफ द डे का खिताब दिया गया। 

विज्ञापन


थाना ताजगंज क्षेत्र में बुधवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर पीआरवी नंबर 13 खड़ी थी। इसमें कमांडर मदन सिंह, सब कमांडर शिव कुमार और चालक अतुल कुमार तैनात थे। बैंक के सामने बैठी एक महिला पर पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों की नजर पड़ी। इस पर वो महिला के पास पहुंच गए। 
महिला ने अपना नाम बतासो देवी बताया। उनकी उम्र सौ साल है। वह गांव लकावली की रहने वाली हैं। उन्होंने पुलिस से रोते हुए कहा कि पति एयरफोर्स में थे। उनकी मौत के बाद उनके खाते में पेंशन आती है। उनका कोई बेटा नहीं है। एक बेटी है, जोकि बीमार है। बेटी के इलाज के लिए रुपयों की जरूरत थी। बतासो देवी 11 हजार रुपये बैंक से निकालने आईं थीं। मगर, कर्मचारियों ने रुपये देने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने बैंक कर्मचारियों से पूछताछ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक कर्मियों ने भी निभाई जिम्मेदारी
बैंक कर्मचारियों ने बताया कि महिला वृद्ध हैं। उनके साथ परिवार का कोई व्यक्ति नहीं है। उनके साथ रुपये लूटने की घटना हो सकती थी। इसलिए रुपये नहीं दिए थे। पीआरवी के सिपाही शिव कुमार ने बैंक मैनेजर से बात की। बैंक मैनेजर से कहा कि महिला के खाते से रुपये निकलवा दें। वो खुद पीआरवी से महिला को घर छोड़ आएंगे। 

तब बैंककर्मियों ने महिला के खाते से 11 हजार रुपये निकाले। इस पर महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पुलिसकर्मी कंट्रोल रूम में फील्ड इवेंट की सूचना देकर महिला को दस किलोमीटर दूर गांव में लेकर पहुंचे। घर पहुंचने के बाद महिला ने पुलिसकर्मियों के काम को काफी सराहा। मामला लखनऊ तक पहुंचा। इस कार्य के लिए पीआरवी-13 को पीआरवी ऑफ द डे चुना गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें