फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता की दास्तांः 'दोस्त ने बुलाया, जंगल ले गया, गलत काम किया, फिर अपने दोस्त के सामने धकेला दिया'

Tue, 14 Mar 2023 11:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में जंगल में दरिंदगी का शिकार हुई पीड़िता ने पुलिस के सामने अपने बयान दर्ज कराए हैं। पीड़िता का आपबीती सुनकर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। अब पुलिस न्यायालय में पीड़िता के बयान दर्ज कराएगी। 
विज्ञापन
थाना सिकंदरा आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में जंगल में दरिंदगी की शिकार किशोरी के पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार, किशोरी धोखे का शिकार हुई। दोस्त ने उसे बुलाया था। जंगल में ले गया। पहले उसने उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद उसे दोस्त के सामने भी धकेला।
विज्ञापन


सिकंदरा थाना क्षेत्र के जंगल में 10 मार्च को 14 साल की किशोरी लहूलुहान हालत में मिली थी। उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। हत्या की कोशिश भी की गई थी। पुलिस ने डावली गांव निवासी गणेश और संतोष को जेल भेजा था। सोमवार को महिला दरोगा ने किशोरी के बयान दर्ज किए।

बहाने से जंगल में ले गया दोस्त

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, किशोरी ने बताया कि गणेश ने बात करने के बहाने मिलने के लिए बुलाया था। इसके लिए उसके घर के नंबर पर काॅल किया था। वह आई तो उसे बाइक पर बैठाकर रुनकता में रेस्टोरेंट ले गया। इसके बाद गांव के पास छोड़ने के लिए कहा। उसे बहाने से जंगल में ले गया। 

विरोध किया तो गला दबा दिया

इसके बाद वहीं पर उसका दोस्त भी आ गया। पीड़िता ने विरोध किया तो उसका गला दबा दिया। इससे वह बेहोश हो गई थी। होश में आने पर मदद की गुहार लगाई। थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि अब किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें