फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में तैयार हो रहा नकली घी...विभिन्न राज्यों में खपाया जा रहा; फरार फैक्टरी मालिक अब ऐसे पकड़े जाएंगे

Wed, 15 Jan 2025 03:30 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

फैक्टरी में विभिन्न नामचीन ब्रांड के नकली देसी को बनाया जा रहा था। इसे राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, असम व बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में खपाया जा रहा था।
विज्ञापन
नकली घी का कारोबार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शमसाबाद मार्ग स्थित कहरई मोड़ पर पुलिस ने दो जनवरी को नकली देसी घी बनाने की फैक्टरी पकड़ी थी। फैक्टरी मैनेजर राजेश भारद्वाज के साथ ही चार कर्मचारियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। लेकिन ग्वालियर के फैक्टरी मालिकों का दो सप्ताह बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन


 

आरोपियों का सुराग लगाने के लिए पुलिस ने बिल्टी के आधार पर ट्रक चालकों और ट्रांसपोर्टरों से पूछताछ की, लेकिन कुछ हाथ नहीं आया। फैक्टरी मालिकों की अंतिम लोकेशन 3 जनवरी को ग्वालियर में मिली थी। जिसके बाद से उनके मोबाइल फोन बंद हैं। 
 

नकली देसी घी बनाने की फैक्टरी को दाल बाजार ग्वालियर के रहने वाले पंकज अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल और नीरज अग्रवाल संचालित कर रहे थे। विभिन्न नामचीन ब्रांड के नकली देसी को बनाया जा रहा था। जिसे राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, असम व बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में खपा रहे थे। 
 
विज्ञापन

पुलिस ने फैक्टरी से बरामद बिल्टियों के आधार पर आरोपियों की तलाश में ट्रक चालकों से संपर्क किया है। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ग्वालियर पुलिस के संपर्क में हैं। उनकी गिरफ्तारी नहीं होने पर इनाम घोषित कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें