फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी न्यूज एंकर के साथ मनचलों ने की छेड़छाड़, डीजीपी को ट्वीट किया तो हुआ ये

Tue, 30 Jan 2018 10:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में एमजी रोड पर एक युवती का स्कूटर सवार दो युवकों ने न सिर्फ पीछा किया, बल्कि उसे इशारे करते हुए छेड़छाड़ की। युवती ने मोबाइल से उनके फोटो खींच लिए। 
विज्ञापन


इस मामले में डीजीपी, यूपी पुलिस और आगरा पुलिस को ट्वीट किया गया। इसके बाद एडीजी जोन ने एसएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। स्कूटर के नंबर से पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। सोमवार देर शाम को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

मामला 25 जनवरी की रात आठ बजे का है। न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली युवती एक स्‍थानीय न्यूज चैनल में एंकर है। वह भगवान टाकीज से सूरसदन की ओर आ रही थी। तभी स्कूटर सवार दो युवकों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


पीछे बैठा युवक उसको इशारे करने लगा। वह बात करने की कोशिश करने लगा। युवती ने पहले तो उनकी हरकत को नजरअंदाज किया। मगर, हरकत बढ़ने पर सूरसदन से रास्ता बदल लिया। मगर, दोनों युवक यहां भी पीछे-पीछे आ गए।

युवती ने परेशान होकर मोबाइल से युवकों के फोटो खींचने शुरू कर दिए। तब पीछे बैठे युवक ने कहा कि गाड़ी का नंबर फर्जी है। इसके बावजूद उसकी हरकत बंद नहीं हुई। वह इशारे करते हुए अलग-अलग पोज देने लगा। आखिर में वह चले गए। 

युवती ने महिला हेल्प लाइन पर शिकायत की। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी अपने साथ हुई घटना के बारे में पोस्ट किया। मामले में डीजीपी, यूपी पुलिस और एसएसपी आगरा के ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट किया गया। 

चार दिन बाद भी नहीं आया कंप्लेंट नंबर 

अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने थाना हरीपर्वत और साइबर क्राइम सेल को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया। फोटो में आरोपियों के स्कूटर का नंबर आया था। इस पर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। 

स्कूटर उबेद उल्लाह के नाम से रजिस्टर्ड था। पुलिस ने पीड़िता से तहरीर ली और मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं आरोपी उबेद निवासी तिलक बाजार, कोतवाली और साबाद उर्फ सहाबुद्दीन निवासी फुलट्टी कोतवाली को घर से गिरफ्तार कर लिया।

युवती ने सोशल मीडिया पर किए पोस्ट में लिखा है कि युवकों को किसी बात का डर नहीं था। उनके चेहरे पर शर्म भी नहीं थी। रास्ते में कहीं पुलिस से पकड़े जाने का भी डर नहीं था। युवती ने लिखा है कि महिला हेल्प लाइन 1090 पर फोन किया था। 

पूरी शिकायत सुनने के बाद पुलिस कर्मी ने कहा कि आपके मोबाइल पर कंप्लेन रजिस्टर होने के बाद कंप्लेन नंबर भेजा जाएगा। मगर, चार दिन बाद नंबर नहीं आया। इससे हेल्प लाइन सेवा नाकाम होती दिख रही है। 
विज्ञापन

लोगों ने सोशल मीडिया पर ये लिखा

युवती ने आशंका जताई कि जब आज यह युवक राह चलते हरकत कर सकते हैं तो क्या कल किसी लड़की की जिंदगी खराब नहीं कर सकते। इन्हें पुलिस का कहीं से भी डर नहीं है। इसके बाद पुलिस और नेता आएंगे।

सोशल मीडिया पर लोगों ने कमेंट करने भी शुरू कर दिए हैं। इसमें पुलिस की कार्रवाई सवाल उठाए जा रहे हैं तो लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। कमेंट करने वाले खुद भी अपनी तरफ से अधिकारियों को ट्वीट कर रहे हैं। 

एसओ हरीपर्वत ने बताया कि शहबुद्दीन बीएचएमएस की पढ़ाई कर रहा है। वहीं उबेद एमआर है। मंगलवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें