फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद के सिर पर मारा पत्थर, कपड़े फाड़े: डिलीवरी ब्वाॅय ने इसलिए गढ़ी लूट की झूठी कहानी, पुलिस भी चाैंक गई

Sat, 24 Oct 2026 05:50 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में डिलीवरी ब्वाॅय की लूट की शिकायत पर फर्जी निकली। पुलिस की जांच में चाैंकाने वाला खुलासा हुआ। मामले में अब पुलिस ने शिकायत करने वाले डिलीवरी ब्वाॅय को ही गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन सट्टा गेम में कंपनी के 1.12 लाख रुपये हारने के बाद कैश जमा करने से बचने के लिए अमेजन के डिलीवरी ब्वाॅय ने लूट की झूठी कहानी गढ़ दी। खुद के सिर पर पत्थर मारकर कपड़े फाड़ लिए और मोबाइल फोन फ्लाइट मोड पर करके घटनास्थल के पास छिपा दिया। इसके बाद तीन बदमाशों पर 95 हजार रुपये और मोबाइल लूटने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। सीसीटीवी कैमरों की जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कथित लूट का पर्दाफाश करते हुए प्राथमिकी के वादी अंशुल यादव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अंशुल ने थाना ट्रांस यमुना में तहरीर देकर बताया कि वह अमेजन कंपनी में डिलीवरी ब्वाॅय है। बृहस्पतिवार रात सामान वितरित करने के बाद कैश जमा करने फतेहाबाद रोड से शाहदरा होते हुए कंपनी के कार्यालय जा रहा था। टीआर गार्डन के पास बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा पर सवार तीन युवकों ने गाली-गलौज और मारपीट कर उससे 95 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

थानाध्यक्ष हरेंद्र ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में मामला संदिग्ध मिलने पर अंशुल से पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, उसने स्वीकार किया कि 19 से 22 अक्तूबर के बीच वीवो मोबाइल पर एविएटर नामक ऑनलाइन सट्टा गेम खेलते हुए 1,12,800 रुपये हार गया था। यह रकम कंपनी के कैश कलेक्शन की थी, जिसे उसे जमा करना था। रकम जमा करने से बचने के लिए उसने लूट की झूठी कहानी रची।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अंशुल ने खुद को चोट पहुंचाई, कपड़े फाड़े और मोबाइल को फ्लाइट मोड पर करके घटनास्थल के पास छिपा दिया। इसके बाद लूट की सूचना दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मोबाइल फोन और 5,610 रुपये बरामद किए। मोबाइल की जांच में ऑनलाइन गेम खेलने और रकम हारने से जुड़े साक्ष्य मिलने का दावा किया गया है। पुलिस ने 24 अक्तूबर को आरोपी अंशुल यादव निवासी ग्राम तोरा, कलाल खेरिया, फतेहाबाद रोड, आगरा को गिरफ्तार कर लिया। मूल रूप से वह सौरज, थाना नसीरपुर, फिरोजाबाद का निवासी है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें