फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन चोर गिरफ्तार: बाइक चुराने में हैं माहिर, बरामद हुईं 10 मोटर साइकिल; बचने के लिए अपनाया था ये तरीका

Wed, 04 Oct 2023 08:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। तीन चोर गिरफ्तार किए गए हैं, जिनसे चोरी की 10 बाइक मिली हैं। आरोपियों ने पुलिस को ये भी बताया कि चोरी की बाइक कोई पहचान न सके, इसके लिए उनके द्वारा क्या किया जाता है।
 
विज्ञापन
गिरफ्तार चोर और बरामद बाइकें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में सिरसागंज पुलिस ने मंगलवार को बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 बाइक बरामद कीं। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बाइक चोरी करने में माहिर हैं। इसके साथ ही चोरी की बाइक पकड़ी न जाए, इसके लिए उनके द्वारा चेसिस नंबर और इंजन नंबर बदल दिया जाता था। 
विज्ञापन


सीओ सिरसागंज प्रवीन कुमार तिवारी ने बताया कि पिछले कुछ समय से सिरसागंज क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों के गिरोह की तलाश पुलिस कर रही थी। वहीं सीसीटीवी कैमरों की मदद से और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार की रात आमौर नहर पुल के पास से दिनेश निवासी जहागीरपुर, किशन निवासी नौगवां थाना चित्राहाट और एक नाबालिग को दबोच लिया। मनीष उर्फ स्वामी निवासी नौगांव और अनुज कुशवाह मौके से भागने में सफल हो गए। 

पुलिस ने इस बदमाशों के पास से 10 चोरी की बाइक बरामद की हैं। सीओ सिरसागंज प्रवीन कुमार तिवारी ने बताया कि इस गिरोह में सरगना मनीश सर्विस सेंटर पर काम करता है। जो नई बाइकों के चेसिस नंबर को काट कर फेंक देता और बाइकों के पार्टस बदलकर बेच देता था। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है और दो अभियुक्तों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें