कासगंज। कोतवाली क्षेत्र में शहर के कई स्थानों पर चार दिन पूर्व हुई चोरी के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोरों को चिह्नित करने के प्रयास कर रही है।
6 जनवरी की रात चोरों ने शहर की सूत की मंडी क्षेत्र में कारोबारी प्रदीप अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर छत के रास्ते से प्रवेश कर लिया। एलईडी टीवी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। इसी दिन राज मोबाइल की दुकान के पास लगे कैमरों के तार काट दिए। चोर चोरी की वारदात देते सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने चोरी के खुलासे के लिए थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी को निर्देश दिए।
सोमवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप गिरी ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोरों को चिह्नित करने के प्रयास में पुलिस जुटी है।