फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या के बाद फूंक रहे थे शव, पुलिस ने चिता से अधजला बाहर निकाला

Fri, 21 Sep 2018 07:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
मर्डर न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एटा में महिला की हत्या कर शव को फूंकने का प्रयास किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को चिता से अधजला निकाला, उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है। आरोप ससुराल पक्ष पर लगे हैं।

विज्ञापन


मैनपुरी थाना कुरावली के गांव गुलाबपुर निवासी रेखा (35) की शादी करीब ग्यारह साल पहले थाना सकीट क्षेत्र के गांव गढिया कोंची निवासी सतेन्द्र के साथ हुई थी। उनके चार संतान हैं। रेखा अपनी ससुराल में मौजूद थी। बताया जा रहा है कि उसी समय ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी। घटना का सबूत मिटाने के लिए ससुरालियों ने उसके शव को चिता पर रखकर फूंकने का प्रयास किया।

मृतका के भाई अनिल ने जानकारी मिलते ही थाना सकीट पुलिस को तत्काल सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता से अधजला शव बाहर निकाला। इसके बाद महिला के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सकीट देशवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर थाने पर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें