फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के डंडनियापुरा गांव निवासी रामनिवास पुत्र गरीबदास ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर सूचना दी कि उनका 25 वर्षीय पुत्र विजय सुबह से घर से लापता है। फांसी लगाकर जान देने की धमकी देकर गया है। प्रभारी निरीक्षक निबोहरा ने टीम गठित की। सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने विजय को बरामद कर लिया। युवक की काउंसिलिंग कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।