फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला रेलवे ट्रेक के पास

विज्ञापन
कासगंज के पटियाली में मृतक मिले युवक प्रदीप का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
क्षेत्र के मनसुख नगला के निकट एक युवक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। उसका शव मिलते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना गांव निवासी प्रदीप (30) पुत्र डोरी लाल बृहस्पतिवार देर रात लगभग 9 बजे घर से बाहर निकल आया। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। उसके न लौटने से परिजनों को चिंता हुई। उसकी तलाश भी की गई लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इस बीच देर रात उसका शव मनसुख नगला के निकट रेलवे ट्रैक के निकट पड़ा मिला।
जब रेलवे के गेटमैन ने उसका शव देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। काफी प्रयास के बाद शव की शिनाख्त हो सकी। शव की शिनाख्त हो जाने पर परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। सूचना पर परिजन मौके पर आ गए। उसका शव देखकर चीत्कार मच गया। शव के माथे पर चोट के निशान पाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें