फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: केरला एक्सप्रेस में मिला रुपयों से भरा बैग, 500-500 के इतने नोट...पुलिसकर्मी गिनते-गिनते हांफ गए

Wed, 08 Jan 2025 06:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

केरला एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग के दौरान पुलिस को नोटों से भरा बैग मिला। इस बैग में 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां मिलीं। पूछताछ भी की गई, लेकिन किसी ने नहीं बताया कि ये बैग किसका है। 
 
विज्ञापन
नोटों से भरा बैग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की स्कार्ट टीम उस समय हैरान रह गई, जब केरला एक्सप्रेस में उसे एक लावारिश बैग मिला। उस बैग को खोलकर देखा गया, तो टीम हैरान रह गई। ये बैग 500-500 के नोटों की गड्डियों से भरा हुआ था। टीम ने बोगी में मौजूद यात्रियों से इस बैग के बारे में पूछताछ भी की, लेकिन किसी ने नहीं बताया कि ये बैग किसका है और यहां कैसे आया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: हेलो...युवती की सुरीली आवाज और फिर ऐसा स्कैम, जिसमें फंस गए 58 वर्षीय शिक्षक; तीन दिन में गवां दी जमा पूजी

 

आगरा कैंट जीआरपी की स्कार्ट टीम बुधवार को केरला एक्सप्रेस में चेकिंग कर रही थी। ट्रेन में एक बैग रखा हुआ था। पूछने पर बैग किसका है, इस संबंध में किसी ने नहीं बताया। जीआरपी की स्कार्ट टीम ने बैग को उतार लिया। आगरा कैंट स्टेशन पर जीआरपी थाने में बैग चेक किया गया। बैग 500 के नोटों की गड्डियों से भरा था। 

ये भी पढ़ें -  UP: ब्रांडेड घी आधी कीमत पर ऐसे होता था तैयार, पुलिस ने फैक्टरी मालिकों के फोटो किए जारी; इन राज्यों में तलाश






 
विज्ञापन

जीआरपी ने इस बैग से नोटों की गड्डियों को निकाला और उसके बाद इन्हें गिनना शुरू किया गया। नोटों की गिनती करते-करते पुलिसकर्मी भी परेशान हो गए। एक अनुमान के तहत करीब 25 से 30 लाख रुपये इस बैग में हैं। जीआरपी ने बताया कि जांच की जा रही है। ये बैग किसका है, इस बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तक इस बैग को लेकर किसी प्रकार की कोई सूचना भी नहीं मिली है। 

ये भी पढ़ें -  UP: कर्ज चुकाने के लिए वहशी बन गया पति, पत्नी पर लगाया ऐसा दांव...वो जीते जी मर गई; सास ने भी न समझा दर्द
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें