फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा पुलिस बल, अधिकारी डाले रहे गेट पर डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया। हाईवे को सील कर चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया। पुलिस व प्रशासन के अफसर जिला मुख्यालय के गेट पर डेरा डाले रहे। सुरक्षा के नाम पर लोगों को ऐसा परेशान किया कि आम आदमी को हाईवे पर पैदल चलने तक की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासनिक अफसरों ने शुक्रवार से ही हाइवे पर नाकाबंदी कर रखी थी। शनिवार को सख्ती और बढ़ा दी गई। आसफाबाद चौराहा से मुख्यालय की ओर जाने वाले हाईवे व मक्खनपुर से जिला मुख्यालय की ओर जाने वाले हाईवे के साथ सर्विस रोड को भी सील कर दिया गया। सुभाष तिराहा पर पुलिस ने बैरियर लगाकर यातायात बाधित कर रखा था तो आसफाबाद पर भी पुलिस का पहरा दिखाई दिया। मोढ़ा चौराहा और कनैटा चौराहा पर पुलिस ने हाईवे पर पत्थर रखकर यातायात बाधित कर दिया। हर दस कदम पर पीएसी के साथ पुलिस बल तैनात था। एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र, एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार, एसडीएम टूंडला बुशरा बानो पुलिस फोर्स के साथ कैंप किए होने के साथ ही हर गतिविधि पर नजर रखे रहीं।
सर्विस रोड की सभी दुकानें रही बंद
जिला मुख्यालय के आसपास की दुकानों को पूरी तरह से बंद कर रखा। आसफाबाद चौराहा से लेकर मक्खनपुर बिल्टीगढ़ तक हाईवे और सर्विस रोड पर चाय, पाल और नाश्ते की दुकानों को भी शटर नहीं उठ सके।
विज्ञापन

35 साल की नौकरी में नहीं देखी ऐसी सुरक्षा
जिला मुख्यालय के समीप बैरियर पर ड्यूटी कर रहे उपनिरीक्षक साथी पुलिसकर्मियों को आपस में बातचीत करते नजर आए कि 35 साल की नौकरी में इस तरह की सुरक्षा व्यवस्था तो कभी नहीं देखी गई। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आगमन पर भी इतनी सख्ती नहीं की जाती। जितनी इस बार पंचायत चुनाव में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें