फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन तलाक मामले में पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Thu, 27 Jun 2024 01:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

मोहल्ला गाड़ीवान निवासी महिला को तीन तलाक देकर घर से निकालने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने जान से मारने की कोशिश का भी आरोप लगाया है।
मोहल्ला गाड़ीवान निवासी नमरा बेगम का निकाह 14 दिसंबर 2022 को जयनुल निवासी लोहा मंडी करहल रोड के साथ हुआ है। शादी के कुछ समय बाद ही पति जयनुल, ससुर चांद, सास गुड्डी, और देवर कार दिए जाने की मांग कर रहे थे। समझाने के बाद भी 23 जून 2024 को ससुरालीजन ने नमरा का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की थी। पति जयनुल ने तीन बार तलाक बोल कर पीड़िता को मां के साथ घर से निकाल दिया था। कोतवाली पुलिस ने आरोपी व अन्य ससुरालीजन के विरुद्ध जानलेवा हमला, दहेज प्रताड़ना, मारपीट, धमकी, मुस्लिम महिला विवाह अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिला से चेन लूट के मामले में पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
मैनपुरी।
आवास विकास कालोनी निवासी महिला से चेन व कुंडल लूट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वारदात वहां लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है।
पीड़िता मीरा देवी चौहान 23 जून की रात खाना खाने के बाद घर के बाहर टहलने के लिए निकलीं थीं। तभी पीछे से आए बाइक सवार लुटेरे ने झपट्टा मारकर उनकी सोने की चेन व एक कान का कुंडल लूट लिया था। चीख सुनकर पहुंचे लोगों ने लुटेरे का पीछा भी किया, लेकिन वह भाग गया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई थी। पीड़िता की तहरीर पर बुधवार को कोतवाली पुलिस ने छिनैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें