फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पुलिस से चालाकी दिखा रहा था कुख्यात चोर, तभी हो गई मुठभेड़...पैर में लगी गोली

Wed, 28 May 2025 08:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पुलिस की कुख्यात चोर से उस समय मुठभेड़ हुई, जब पुलिस माल बरामदगी कर रही थी। चोर ने सामान में छुपे तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से कुख्यात घायल हो गया। 

 
विज्ञापन
आगरा पुलिस से मुठभेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डौकी थाने की पुलिस मंगलवार रात कुख्यात चोर सूरज को माल बरामदगी के लिए ले जा रही थी। नदौता बाईपास पर माल बरामदगी के दौरान सूरज ने तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों चोरी के 16 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

 एसीपी फतेहाबाद अमरदीप लाल ने बताया कि थाना डौकी पुलिस ने दुकानों में हुई चोरी के मामले में वांछित आरोपी नूरपुर के सूरज सिंह को कुंडौल से पकड़ा था। पूछताछ में सूरज ने पिछले माह दुकानों में हुई चोरी की घटना को स्वीकार किया। 

 
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 9 बजे पुलिस आरोपी को माल बरामदगी के लिए नदौता बाईपास लेकर पहुंची। यहां चोरी के इनवर्टर, किराने का सामान आदि छुपाया था। मौका पाकर सूरज ने सामान में छुपा तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें