फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, हत्या के मामलों में था वांछित

Wed, 31 Aug 2022 10:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

पकड़ा गया बदमाश हरिओम है। उसके विरुद्ध डबल मर्डर, हत्या का प्रयास, अवैध शस्त्रों की तस्करी, वाहन चोरी समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
घायल बदमाश को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना शेरगढ़ क्षेत्र में मंगलवार की रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए। गिरफ्तार बदमाश हत्या के मामले में वांछित था। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


पकड़ा गया बदमाश हरिओम निवासी ग्राम पैगांव (थाना शेरगढ़) है। उसके विरुद्ध डबल मर्डर, हत्या का प्रयास, अवैध शस्त्रों की तस्करी, वाहन चोरी समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। हरिओम ने अगस्त 2021 में पैंगांव में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों की हत्या कर दी थी। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 

रात 12 बजे हुई मुठभेड़ 

मंगलवार की रात करीब 12 बजे हरिओम अपने साथी विष्णु, रोहताश और विकास के साथ पैंगांव की तरफ से आ रहा था। चारों दो बाइक पर सवार थे। पैगांव छाता मार्ग पर पुलिस ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने हरिओम घायल हो गया। 

इनामी बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं उसके साथी विष्णु, रोहताश और विकास फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश से एक तमंचा, 19 कारतूस, एक अवैध रायफल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें